Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में बत्ती गुल होने पर कंगना रनौट ने कसा तंज, बोलीं- महाराष्ट्र सरकार अब कहेगी क-क-क..... कंगना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai Grid Fail
, सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (12:47 IST)
सोमवार को मुंबई में बिजली की ग्रिड फेल हो गई। ठाणे और बांद्रा समेत पूर्वी, पश्चिमी और मुंबई उपनगर की बत्ती गुल हो गई, वहीं मायानगरी में लोकल ट्रेन सेवाओं पर बुरा भी असर पड़ा। मुंबई में ऑफिसों की बिजली गुल है। ट्रैफिक सिग्नल नहीं चल रहे हैं। कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई भी थम गई है।

 
ऐसे में मुंबई में उद्धव सरकार की हर जगह किरकिरी हो रही है। उद्धव सरकार को अपना दुश्मन नंबर वन मानने वाली कंगना रनौट ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
 
कंगना रनौट ने संजय राउत की एक तस्वीर शेयर की है, जि‍समें वे मिनी बुलडोजर हाथों में पकड़े हुए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क.......कंगना।'
 
बता दें कि बेस्ट (BEST) इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, बेस्ट की ओर से बताया नहीं गया है कि कब तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो पाएगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभाष की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अजय देवगन की एंट्री, निभाएंगे भगवान शिव का रोल!