Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

43 वर्षीय रितिक को बचाव के लिए पापा की क्यों जरूरत है: कंगना रनौट

Advertiesment
हमें फॉलो करें 43 वर्षीय रितिक को बचाव के लिए पापा की क्यों जरूरत है: कंगना रनौट
कंगना रनौट और रितिक रोशन के बीच हुए विवाद के बारे में सभी जानते हैं। इस विवाद की आग अभी ठंडी नहीं हुई है। समय-समय पर चिंगारियां निकलती रहती हैं। हाल ही में रितिक के पिता राकेश रोशन ने कह दिया कि यदि रितिक ने सच बोला तो सभी दंग रह जाएंगे । 

 
अब वार करने की बारी कंगना की थी। वे चेतन भगत के उपन्यास 'वन इंडियन गर्ल' की लांच पर आई थी। कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मुझे समझ नहीं आता कि भारतीय पुरुष अपने लिए क्यों नहीं खड़े होते? वह (रितिक रोशन) 43 वर्ष के हैं, फिर हर बार उसे बचाने के लिए उसके पापा ही आगे क्यों आते हैं। कब तक वह अपने पापा के बड़े नाम के पीछे छिपते रहेंगे? वह वयस्क है। शो बिज़नेस के विवाद को सुलझा सकते हैं। यह एक सामान्य विवाद है, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि डैडी ही अपने बेटों को बचाने के लिए आगे क्यों आते हैं?'  
कृष 3, काइट्स जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके रितिक और कंगना एक समय अच्छे दोस्त थे, लेकिन इसके बाद उनके बीच गलतफहमियां बढ़ने लगीं और दोनों का विवाद सार्वजनिक हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एफिल टॉवर पर होगा 'बेफिक्रे' का ट्रेलर लांच