Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर छाईं कनिका ढिल्लों, यह सफलता प्राप्त करने वाली बनीं पहली लेखिका

हमें फॉलो करें अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर छाईं कनिका ढिल्लों, यह सफलता प्राप्त करने वाली बनीं पहली लेखिका
, शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:40 IST)
कई कारण है कि लोग कनिका ढिल्लों को पूरी तरह से गेम-चेंजर कहते हैं। आज के समय की सबसे प्रगतिशील कहानीकारों में से एक के रूप में जानी जाने वाली कनिका ढिल्लों किसी अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली लेखिका बन गई हैं। 
 
webdunia
जर्मन मैगज़ीन ISHQ अपने नवीनतम अंक में कनिका की अभूतपूर्व फिल्मोग्राफी का जश्न मना रही है। स्टाइलिस्ट लेखिका-निर्माता चांदी के आभूषणों के साथ व्हाइट ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही है क्योंकि वह सम्मानित प्रकाशन के लिए एक कवर-गर्ल बनी है। 
 
webdunia
लेखकों और उनके अधिकारों के लिए हमेशा मुखर रही कनिका ने इस गौरव को अपने बिरदारी को समर्पित किया। सोशल मीडिया पर रोमांचक खबर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, आगे और ऊपर- कृतज्ञता, प्यार और प्रकाश के साथ! जब एक पटकथा लेखक एक अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड मैगज़ीन के कवर पर आता है- यह कॉन्टेंट निर्माताओं और लेखकों के लिए एक अच्छा समय है! चीयर्स मेरे बिरादरी वालो और हमे और ताकत, शक्ति मिले। 
 
webdunia
यह पहली बार नहीं है जब कनिका ने पहली कारनामा किया हो। हाल ही में, वह नेटफ्लिक्स द्वारा हसीन दिलरुबा के ट्रेलर के लिए शीर्ष बिलिंग हासिल करने वाली पहली लेखिका भी बनीं। हमेशा छलांग लगाते हुए, कनिका हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने में कभी असफल नही होती और हर बार प्रेरित करती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन के घर में हुई पानी की किल्लत, फैंस से इस वजह से मांगी माफी