Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोना की चपेट में बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर

हमें फॉलो करें कोरोना की चपेट में बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (14:05 IST)
बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर को कोरोना वायरस ने चपेट में ले लिया है। वे 15 मार्च को ही लंदन से लौटी थीं। 
 
रिपोर्ट के अनुसार कनिका ने एयरपोर्ट पर जांच नहीं करवाई और वॉशरूम में छिपकर वे एअरपोर्ट से बाहर निकलने में सफल रहीं। 
 
इसके बाद 15 मार्च को ही उन्होंने लखनऊ में एक पार्टी का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि इसमें कई अफसर और नेता शामिल थे। 
 
अब कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं तो हड़कंप मच गया है। यह पार्टी गैलेंट अपार्टमेंट थी। इस अपार्टमेंट का हर शख्स डरा हुआ है। यहां के निवासी अब दूसरी जगह जा रहे हैं। कनिका का परिवार यही रहता है। 
 
कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी रूकी थी। होटल स्टाफ भी दहशत में है। कनिका के परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया है। कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे हिट गाने गाए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लाइट मिस हुई और अक्षय कुमार बन गए स्टार