Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertiesment
Kannada Actress
Photo - Twitter
मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 26 जुलाई की सुबह आखिरी सांस ली। जयंती ने कई भाषा की फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कन्नड़ फिल्मों से पहचान मिली थीं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

 
जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है। खबरों के अनुसार कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बीमारियों से उबर रही थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने नींद के दौरान आखिरी सांस ली। 
 
जयंती के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 
बता दें कि जयंती ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया था। एक्ट्रेस ने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में