Publish Date: Mon, 06 Jan 2020 (12:38 IST)
Updated Date: Mon, 06 Jan 2020 (12:42 IST)
कपिल देव का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फिल्म 83 के कुछ खास फोटो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह को कपिल देव टिप्स दे रहे हैं।
बैटिंग करते समय कपिल देव की नटराज मुद्रा बहुत फेमस रही है। कपिल की इस अदा को रणवीर सिंह ने भी दोहराया है और वे हूबहू कपिल दिख रहे हैं।
कपिल का कहना है कि रणवीर सिंह ने इस रोल को निभाने के लिए खूब मेहनत की है और घंटों क्रिकेट की प्रैक्टिस की है।
यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इसमें 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम का सफर दिखाया जाएगा जिसे टूर्नामेंट शुरू होने के पहले कोई भी दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन कपिल की कप्तानी और हार न मानने वाली प्रवृत्ति के कारण टीम विश्व चैंपियन बनी।