Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपिल शर्मा की पहली फिल्म की रिलीज 25 सितंबर को

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kapil Sharma
मुंबई। लोकप्रिय हास्य कलाकार कपिल शर्मा के बॉलीवुड में करियर की पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' इस साल 25 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है।
 
आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में चार महिलाएं मुख्य किरदार में हैं, जिसमें मंजरी फड़नीस, अमृता पुरी, सिमरन कौर मुंडी, एल्ली अव्राम और साई लोकुर शामिल हैं।
 
34 वर्षीय अभिनेता के ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सह अभिनेता सुनील ग्रोवर ने ट्वीटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान किया और उन्हें बधाई दी।
 
ग्रोवर ने ट्वीट किया कि भारतीय ‘स्टैंपअप’ कॉमेडी दिग्गज कपिल शर्मा अब अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के साथ आ रहे हैं और यह 25 सितंबर को रिलीज होगी।
 
फिल्म में अरबाज खान, वरूण, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, मनोज जोशी, चार्ली और जैमी लीवर हैं। इस फिल्म के निर्माता, अब्बास-मस्तान, रत्न जैन, गणेश जैन हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi