Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 (15:03 IST)
Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 (15:04 IST)
Kapil Sharma new show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' कई सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इसी साल जुलाई में 'द कपिल शर्मा शो' का चौथा सीजन खत्म हुआ था। इसके बाद दर्शक शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच कपिल शर्मा ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो का पहला प्रोमो साझा किया।
प्रोमो में कपिल शर्मा कह रहे हैं, घर बदला है परिवार नहीं। कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके पुराने शो से जुड़े कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह होंगे। यह शो उनके पुराने शो द कपिल शर्मा शो से अलग होगा।
कपिल के नए शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया, कंटेंट की वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, कपिल की कलात्मक विरासत और कॉमेडी ने उन्हें इतने वर्षों में घर-घर तक पहुंचा दिया है। हमें उनके साथ काम करने और उनके साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नया शो लाने पर बहुत गर्व है। कपिल अब अपने नए पते से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें