Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा को दिया ऐसा ऑफर कि कन्फ्यूज हो गए कॉमेडी किंग, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा को दिया ऐसा ऑफर कि कन्फ्यूज हो गए कॉमेडी किंग, वीडियो वायरल
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (11:15 IST)
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों छाया हुआ है। इस शो पर हर हफ्ते बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। इस बार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए मेहमान बनकर शो में पहुंचीं।

इस दौरान कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने खूब मस्ती की। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ शो की एक शॉर्ट वीडियो क्ल‍िप शेयर की है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है- 'एक्सक्लूसिव कनवर्सेशन।' 
 
इस वीडियो में प्रियंका और कपिल शर्मा एक फनी मोमेंट शेयर करते नजर आ रह हैं। प्रियंका कपिल से पूछती हैं, 'अगर आपको दो करोड़ के चेक और छह ग्लैमरस लड़कियों के साथ मालदीव में हॉलीडे का मौका मिले तो आप किसे चुनेंगे।'
 
प्रियंका के इस सवाल के जवाब में कपिल पहले तो थोड़े कन्फ्यूज नजर आए और फिर दो करोड़ के चेक के लिए हामी भरी दी। कपिल कहते हैं, दो करोड़ का चेक क्योंकि यही पैकेज (मालदीव वेकेशन पैकेज) मैंने 60 हजार में अरेंज कर लिया है। कपिल शर्मा के इतना कहते ही शो में मौजूद सभी दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
 
 
'द कपिल शर्मा शो' का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में निधन, फिल्म शोले में निभाया था कालिया का यादगार किरदार