Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 साल में पहली बार सुनील पर चिल्लाया... इतना तो चलता है भाई: कपिल शर्मा

हमें फॉलो करें 5 साल में पहली बार सुनील पर चिल्लाया... इतना तो चलता है भाई: कपिल शर्मा
छोटे परदे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जहां अपनी होने वाली पत्नी की फोटो पोस्ट करने के कारण चर्चाओं में है तो दूसरी ओर अपने शो के साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से फ्लाइट में होने वाले विवाद के कारण भी चर्चाओं में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि मेलबर्न से मुंबई लौटते समय फ्लाइट में सुनील को उन्होंने गालियां बकी। मारपीट की। बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत किया गया। 


 
कपिल ने इस मामले पर सफाई फेसबुक पर दी है। वे लिखते हैं- सुप्रभात दोस्तो। मैं सेलिब्रेशन कर रहा था और अचानक एक खबर सुनी कि सुनील पाजी के साथ मेरी लड़ाई हो गई। सबसे पहले तो ये देखना चाहिए कि ये बात आई कहां से? इसके पीछे क्या उद्देश्य है? यदि मैंने उनके साथ फ्लाइट में लड़ाई की है तो किसने देखा? किसने बताया? क्या वह विश्वसनीय है? 

कुछ लोग इस तरह की बातों का मजा लेते हैं। हम साथ खाते हैं। साथ यात्रा करते हैं। मैं अपने भाई से साल में एक बार मिल पाता हूं और दूसरी ओर अपनी टीम के साथ हर दिन साथ रहता हूं। खासतौर पर सुनील के साथ। मैं उन्हें प्यार करता हूं। उनका सम्मान करता हूं। हां, मेरा उनके साथ विवाद हुआ था, लेकिन क्या हम सामान्य इंसान नहीं हैं? पांच वर्षों में पहली बार मैं उन पर चिल्लाया हूं। इतना तो चलता है भाई। हम साथ बैठेंगे और बात करेंगे कि कहां समस्या है। मैं उन्हें कलाकार और इंसान के रूप में पसंद करता हूं। वे मेरे बड़े भाई समान हैं। हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों है? 

 
मैं अपने मीडिया की इज्जत करता हूं। कुछ दूसरे गंभीर मुद्दे भी हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या सुनील और मेरा मुद्दा देश की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है? हम परिवार की तुलना में साथ में ज्यादा समय गुजारते हैं और ऐसा तो परिवार के साथ भी होता है। यह हमारा पारिवारिक मामला है। हम इसे सुलझा लेंगे। ज्यादा मजे मत लिया करो। एक बात और बताना चाहूंगा कि मैं 'फिरंगी' के फाइनल शेड्यूल के लिए जा रहा हूं। सॉरी... फिर से प्रमोशन। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मुस्कुराते रहिए... खुश रहिए। सभी को प्यार। 
 
कपिल की इन बातों से पता चलता है कि दोनों के बीच पंगा तो हुआ था। ये मनगढ़ंत बात नहीं है। उम्मीद है कि दोनों कॉमेडियन यह मामला जल्द सुलझा लेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडिया इंटिमेट फैशन वीक में मॉडल्स का हॉट अंदाज