Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपिल को एक महीने का समय... वरना शो बंद!

हमें फॉलो करें कपिल को एक महीने का समय... वरना शो बंद!
कपिल शर्मा लगातार मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं और इसके जिम्मेदार भी वे खुद हैं। उन्होंने सुनील ग्रोवर से विवाद किया। जूता फेंका। मारपीट की। इस कारण शो से जुड़े अन्य कलाकारों ने शो का बहिष्कार कर दिया और कपिल को मुसीबत में डाल दिया। 
 
जहां एक ओर कपिल की लोकप्रियता में कमी आई है तो दूसरी ओर शो की टीआरपी भी गिर गई है। चैनल से जुड़े सूत्र के अनुसार कपिल को एक महीने का समय दिया गया है। उन्हें टीआरपी में सुधार लाना होगा, वरना उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है और शो बंद हो सकता है। 
 
शो को बचाने की कपिल पूरी कोशिश कर रहे हैं। कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती उनके साथ हैं। हाल ही में राजू श्रीवास्तव को भी शो से जोड़ा गया। सुनील, अली, चंदन और सुगंधा शो में नहीं आ रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिश जारी है ताकि कपिल 'द कपिल शर्मा' शो को बचा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईद के दिन इसलिए रिलीज नहीं होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'