Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुल्हनिया को लाने घोड़ी चढ़े करण देओल, बारात में धर्मेंद्र ने किया डांस

हमें फॉलो करें sunny deol and karan deol photo

WD Entertainment Desk

, रविवार, 18 जून 2023 (12:09 IST)
karan deol wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण अपने पूरे परिवार के साथ अपनी दुल्हनिया को लाने घोड़ी पर सवार होकर निकल पड़े हैं। सोशल मीडिया पर करण देओल की बारात के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 
करण देओल क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल बारात में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र लाल रंग की पगड़ी बांधे और ब्राउन सूट पहने अपने पोते की बारात में शामिल हुए। 
 
बता दें कि बीते कुछ दिनों से करण देओल की शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसमें धर्मेंद्र शामिल नहीं हुए थे। लेकिन उन्होंने अपने पोते की बारात में शिरकत की है। उन्होंने बारात में जमकर डांस भी किया।
 


करण और द्रिशा मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में फैमिली और दोस्तो की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत करेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फादर्स डे: सेलेब्रिटीज ने बताया कि उनके पिता उनके लिए क्या मायने रखते हैं