Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे करण देओल, सामने आई पहली तस्वीर

हमें फॉलो करें द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे करण देओल, सामने आई पहली तस्वीर

WD Entertainment Desk

, रविवार, 18 जून 2023 (15:46 IST)
Karan Deol Drisha Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण की शादी का फंक्शन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुआ। करण और द्रिशा की शादी की रस्में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
 
करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी के लाल जोड़े में करण की दुल्हनिया द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।
 
बता दें कि करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय की परपोती हैं। द्रिशा एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर नेशनल प्रोग्राम मैनेजर काम करती हैं। द्रिशा और करण की फैमिली फ्रेंड हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर रिलीज, निभाएंगी विलेन का किरदार