Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करण को कोई बीमारी हो तो बताओ... सरोगेसी का नाटक क्यों?

हमें फॉलो करें करण को कोई बीमारी हो तो बताओ... सरोगेसी का नाटक क्यों?
अबू आजमी अपने विवादास्पद बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे हर मामले में अपनी राय देना पसंद करते हैं। हाल ही में करण जौहर एक बेटी और एक बेटे के पिता बने हैं। उनके तमाम दोस्त और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। खुशियों से भरे इस माहौल को अबू ने फीका करने की कोशिश की है। 


 
एक पत्रकार वार्ता में करण का जिक्र छेड़ा गया तो अबू ने करण के सरोगेसी के जरिये पिता बनने के फैसले का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भगवान ने जितने लड़के बनाए उतनी ही लड़कियां भी बनाईं। जोड़े भी बनाए, पर उस बेचारे के लिए जोड़ी ही नहीं बनाई। 
 
उन्होंने आगे कहा कि शादी करनी चाहिए थी और अगर नहीं कर सकते या कोई बीमारी हो तो बताओ। मैं मजाक नहीं उड़ा रहा हूं लेकिन शादी नहीं कर सकते हो तो एडॉप्ट करो। ये सरोगेसी का नाटक क्यों कर रहे हो। आप इस तरह से गरीबों का मजाक बना रहे हो। 
 
कई लोगों ने अबू की इन बातों की आलोचना की है। इसके पहले भी अबू ने लड़कियों की ड्रेसेस को लेकर टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा था कि लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहनेंगी तो छेड़छाड़ होगी ही। बलात्कार को लेकर भी उन्होंने विवादास्पद बातें बोली थीं। अबू आजमी फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया के ससुर हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभी भी रितिक और यामी एक-दूसरे को पुकारते हैं रोहन और सु