Publish Date: Wed, 02 Aug 2023 (10:48 IST)
Updated Date: Wed, 02 Aug 2023 (10:50 IST)
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani sequel: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श कर चुकी है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस को देखते हुए करण जौहर ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी हिंट दी है।
फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर से पूछा गया कि रणवीर सिंह का किरदार रॉकी और आलिया भट्ट यानी रानी शादी के बाद रंधावास या फिर चटर्जीज किसके घर में रहेंगे। इस पर करण ने कहा, मुझे निश्चित रूप से लगता है कि रानी रंधावा पैराडाइज में नहीं जाएंगी। मुझे लगता है कि चटर्जी को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।
करण ने फिल्म के सीक्वल के लिए अपने प्लान का खुलासा करते हुए कहा, आप जानते हैं कि हमने पार्ट 2 पर चर्चा की थी। हमने एक कहानी की कल्पना की। हमारे पास वास्तव में एक तरह की कहानी है, लेकिन हम नहीं जानते। इस बारे में कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। निश्चित रूप से मैं रॉकी और रानी को दिल्ली में कहीं रहते हुए देखता हूं, लेकिन अपने माता-पिता से दूर।
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने 7 साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें