Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पद्मश्री मिलने पर इमोशनल हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट

हमें फॉलो करें पद्मश्री मिलने पर इमोशनल हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर लिखा खास पोस्ट
, सोमवार, 27 जनवरी 2020 (13:51 IST)
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। करण जौहर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने से पहले करण ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

 
करण ने लिखा, 'ऐसा बहुत कम होता है जब अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए मेरे पास शब्दों की कमी होती है और यह ऐसा ही अवसर है...पद्मश्री। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक सम्मान प्राप्त करना गर्व की बात है।'

webdunia
करण ने आगे लिखा, 'अभी बहुत सारी भावनाओं से अभिभूत हूं। मेरे सपने को हर रोज जीने, बनाने और मनोरंजन करने के अवसर के लिए आभारी हूं। मुझे पता है कि मेरे पिता गर्व करेंगे और काश वह इस पल को वो मेरे साथ साझा करने के लिए यहां होते।'
करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के साथ हिन्दी सिनेमा में निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। करण की पहली ही फिल्म ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था।
 
करण जौहर के साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े कंगना रनौट, एकता कपूर, अदनान सामी, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूबसूरत लड़की चाहिए : कमाल का चुटकुला है, हंसी नहीं रूकने वाली