Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर ने शेयर की आलिया-रणवीर के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करण जौहर ने शेयर की आलिया-रणवीर के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, रविवार, 2 जुलाई 2023 (14:33 IST)
Rocky aur Rani ki prem kahaani:  बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। हाल ही में करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए आलिया-रणवीर के फर्स्ट लुक टेस्ट की फोटो शेयर की है।
 
फोटो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, फिल्म के लिए हमारा पहला लुक टेस्ट! जब हम रॉकी और रानी के लिए लुक्स लॉक कर रहे थे। करण जौहर ने फोटो में मनीष मल्होत्रा और कॉस्टयूम डिजाइनर एका लखानी को भी टैग किया। 
 
इस फोटो में आलिया रेड ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक्सेसरीज के तौर पर काली बिंदी लगाई है और गोल्डन ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं रणवीर प्रिंटेड रेड शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ने कानों में बालियां पहनी हैं।
 
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ये है चाहतें' को अलविदा कहतें हुए सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी हुए इमोशनल