Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करण जौहर ने बनाया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट! ये सेलेब्स कर रहे फॉलो

Advertiesment
हमें फॉलो करें करण जौहर ने बनाया प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट! ये सेलेब्स कर रहे फॉलो
, बुधवार, 15 जुलाई 2020 (16:53 IST)
सुशांत सिंह राजपूत ने निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई थी। जिसके बाद कई सेलेब्स को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। नेपोटिज़्म को बढ़ावा देने के आरोप में लोगों ने फिल्म मेकर करण जौहर को भी खूब ट्रोल किया। जिसके बाद से करण जौहर का वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव नहीं हैं।

 
अब खबर आ रही हैं कि करण जौहर ने एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। करण ने 'Karanaffairs' के नाम से अपने करीबी दोस्तों के लिए एक निजी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है।
खबर के अनुसार यह अकाउंट अभी एक्टिव नहीं है या फिर शायद इसका नाम बदल दिया गया हो। इस अकाउंट पर अभी तक सिर्फ एक पोस्ट नजर आ रहा है। 
 
इस अकाउंट को शाहरुख खान की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और अनन्या पांडे भी फॉलो कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक अलग प्राइवेट अकाउंट ओपन किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14: सितंबर में शुरू होगी सलमान खान के शो की शूटिंग, नागिन फेम निया शर्मा समेत ये सितारे आएंगे नजर!