Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

करण कुंद्रा ने 12 साल की एक्ट्रेस संग बनाया ऐसा वीडियो, हो गए ट्रोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें karan kundra

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (14:29 IST)
'बिग बॉस' फेम और टीवी एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'अखियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस म्यूजिक वीडियो में करण के साथ एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस नजर आ रही हैं। यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस लोग इसपर रील बनाकार भी शेयर कर रहे हैं। 

 
सोशल मीडिया सेंसेशन रीवा अरोड़ा ने भी इस गाने पर एक रील साझा किया है। इस रील में वह करण कुंद्रा और सिंगर शेखर खानिजो के साथ नजर आ रही हैं। रीवा की यह वीडियो सामने आने के बाद करण कुंद्रा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। 
 
दरअसल, इस वीडियो के एक पार्ट में करण और रीवा साथ बैठकर ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स करण के साथ रीवा को भी एडवाइस दे रहे हैं कि उन्हें इस तरह के वीडियो बनाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने के लिए वो अभी बहुत छोटी हैं। बात दें कि रीवा अरोड़ा की उम्र अभी 12 साल है। 
 
रीवा अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। रीवा ने 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल की भतीजी का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में जाह्नवी कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भेड़िया' बन शिकार पर निकले वरुण धवन, फिल्म 'भेड़िया' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज