Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर करण कुंद्रा ने रखी इफ्तार पार्टी, फैंस कर रहे तारीफ

हमें फॉलो करें 'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर करण कुंद्रा ने रखी इफ्तार पार्टी, फैंस कर रहे तारीफ

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मार्च 2023 (17:26 IST)
दुनियाभर में रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स भी रोजा रख रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री में इफ्तार पार्टी भी शुरू हो गई है। हाल ही में करण कुंद्रा ने सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर अपने को-एक्टर्स और क्रू मेंबर्स के लिए इफ्तार पार्टी रखी।  

 
करण कुंद्रा ने इफ्तार पार्टी के लिए काफी बड़े पैमाने पर इंतजाम किया गया था। फलों से लेकर कई तरह के व्यंजन टेबल पर रखे गए थे। करण शाम को अपने शो के सदस्यों के साथ इफ्तार में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
करण कुंद्रा ने इफ्तार पार्टी का आयोजन करके फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करके फैंस करण कुंद्रा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह बहुत ही प्यारे हैं। कभी भी टीवी सीरियल के सेट पर किसी भी धर्म के अभिनेता को ऐसा करते हुए नहीं देखा। भगवान उन्हें हमेशा आशीर्वाद दें।' 
 
बता दें कि इससे पहले करण कुंद्रा ने अजान की आवाज सुनकर एक प्रेस कॉन्फ्रेस बीच में रोक दी थी। अजान खत्म होने के बाद ही एक्टर ने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की थी। इसके लिए भी करण कुंद्रा की जमकर तारीफ हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर होगी सलमान खान और शाहरुख खान की टक्कर, यशराज के स्पाई यूनिवर्स में होगी 'टाइगर वर्सेज पठान' की एंट्री!