सैफ अली खान के घर खुशी का माहौल है। उनकी दूसरी बेगम करीना कपूर दिसम्बर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ये करीना की पहली और सैफ की तीसरी संतान होगी। ज्ञातव्य है कि सैफ को अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से एक बेटा और एक बेटी है।
करीना की प्रेगनेंसी को लेकर एक वेबसाइट ने अमृता सिंह से प्रतिक्रिया चाही तो वे नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों में इस तरह के बेतुके प्रश्न पूछने की हिम्मत कहां से आती है? सवाल पूछने वाले आप कौन हैं? फिर मत पूछना।
अमृता चाहतीं तो अच्छे से जवाब दे सकती थीं। सैफ और करीना को बधाई दे सकती थीं। सवाल को टाल सकती थीं, लेकिन इस तरह से उनके भड़कने को क्या आप सही मानेंगे?