Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करीना कपूर निभाएंगी मधुबाला का किरदार!

Advertiesment
करीना कपूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।  बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का चलन जोरों पर है। मधुबाला का नाम भी इसी कड़ी में जुड़ सकता है।
 
मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज चाहती हैं कि मधुबाला की जिंदगी पर फिल्म बने और उसमें लीड रोल में करीना कपूर खान हो।
 
मधुर ने  कहा "करीना, मधुबाला की तरह ही शरारती हैं। पहले मैं चाहती थी कि माधुरी दीक्षित यह रोल करें, लेकिन अभी की अभिनेत्रियों में करीना कपूर पर ही यह रोल सूट करेगा। करीना बहुत खूबसूरत भी हैं। यदि ऐसी कोई फिल्म बनती है तो बेबो के लिस्ट में एक और दमदार फिल्म का नाम जुड़ जाएगा।"(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख-अमिताभ को लेकर फिल्म बनाएंगे कबीर खान... साथ में दो सुपरस्टार