Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर ने खोला राज, तैमूर अली खान और उनके सौतेले भाई-बहन में यह चीज है कॉमन

हमें फॉलो करें करीना कपूर ने खोला राज, तैमूर अली खान और उनके सौतेले भाई-बहन में यह चीज है कॉमन
, गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (19:54 IST)
सैफ अली खान अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। सारा अली खान और इब्राहिम सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से हैं। वहीं तैमूर अली खान करीना कपूर से हैं। करीना कपूर की भी अपने सौतेले बच्चों सारा और इब्राहिम से अच्छी बॉन्डिंग है। अब करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा, तैमूर और इब्राहिम को लेकर बात की।

 
करीना कपूर ने कहा कि सारा के बचपन की फोटोज बिल्कुल तैमूर जैसी हैं। करीना ने कहा, 'सैफ अपने तीनों बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। वहीं तैमूर, सारा के बचपन की फोटोज जैसे दिखता है।'
 
करीना से जब तीनों बच्चों के बीच एक कॉमन चीज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, तीनों की पटौदी आंखें हैं। करीना ने कहा कि सैफ ने उन्हें बताया कि इब्राहिम बचपन में बहुत शांत बच्चा था।
 
बता दें कि हाल ही में सैफ ने अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करीना ने उनके लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सैफ के 50 साल के हर फेज को दिखाया गया। वीडियो में सैफ के बचपन से लेकर उनके अब तक के बेस्ट मोमेंट्स दिखे। 
 
करीना कपूर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। बीते दिनों ही करीना और सैफ ने एक स्टेटमेंट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। करीना की डिलीवरी अगले साल मार्च में हो सकती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘पठान’ में इस दमदार एक्टर से टक्कर लेते नजर आएंगे शाहरुख खान, अगले महीने हो सकता है फिल्म का ऐलान