Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 3 March 2025
webdunia

पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर, शेयर किया वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर, शेयर किया वीडियो
, सोमवार, 17 जनवरी 2022 (16:27 IST)
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने की अपील कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगातार लोगों को मास्क पहने के‍ लिए जागरूक कर रही है।

 
पुणे पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने और कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर करीना कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में पुणे पुलिस का एक अधिकारी करीना कपूर के दादा राज कपूर का फेमस सॉन्ग गाकर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहा हैं। 
 
करीना ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के प्रसिद्ध गाने 'ऐ भाई जारा देख के चलो' के बोल बदल कर 'ऐ भाई मास्क पहने कर चलो' गाता दिख रहा है, और लोगों से कोरोना गाइडलाइन अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह कर रहा हैं। 
 
इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना ने पुणे पुलिस की सराहना करते हुए लिखा, शानदार वीडियो। इसके साथ उन्होंने ताली बजाते हुए हार्ट की इमोजी भी शेयर की है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भी हिन्दी में होगी रिलीज