Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सैफ अली खान के घर फिर गूंजी किलकारी, एक और बेटे की मां बनीं करीना कपूर

हमें फॉलो करें सैफ अली खान के घर फिर गूंजी किलकारी, एक और बेटे की मां बनीं करीना कपूर
, रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार करीना ने रविवार को ब्रीच केंडी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। उनको सुबह 4:45 के करीब हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां बेबो ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। कुछ समय पहले ही कपल ने फैंस को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। इसी के बाद से फैंस तैमूर अली खान के बड़े भाई बनने का इंतजार कर रहे थे। 
 
webdunia
करीना कपूर और सैफ अली खान की तरफ से अभी तक बच्चे के जन्‍म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सैफ और बेबो को दूसरे बच्चे के लिए बधाई दी है। बताया है कि कपल के घर लड़का हुआ है।
 
करीना को लेकर खबरें थीं कि वो मार्च में वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि बीच में सैफ अली खान ने खुलासा कर दिया था कि बेबो की ड्यू डेट मार्च नहीं बल्कि फरवरी में है। सैफ ने ये भी कहा था कि वो अपने दूसरे बच्चे को लेकर थोड़े कैजुअल हैं लेकिन काफी एक्साइटेड भी हैं। 
 
दूसरे बच्चे के जन्म से पहले हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। सैफ-करीना का नया घर भी पुराने घर के नजदीक ही है। इस नई बिल्डिंग में उन्होंने टॉप दो फ्लोर खरीदे थे, जहां वो हाल ही में शिफ्ट हो हुए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव