Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में पेंटर बने सैफ अली खान और तैमूर, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में पेंटर बने सैफ अली खान और तैमूर, करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें
, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (11:16 IST)
लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घरों में हैं। लेकिन इस बीच कई लोग अपने अंदर के कलाकार को भी बाहर ला रहे है। कई फिल्मी सितारे भी इस लिस्ट में शामिल है जो अपनी प्रतिभा को लोगों को दिखा रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पति सैफ अली खान और उनके लाडले तैमूर अली खान का नाम भी जुड़ गया है। 

हाल ही में करीना कपूर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें तैमूर अली खान और सैफ अली खान दीवारों पर पेंटिंग करते दिख रहे है। ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

webdunia


करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर कोई दीवार है जो आपकी क्रिएटिविटी को रोक नहीं सकती। तो उस पर पेंटिंग करें।' 

बता दें कि करीना ने बीते दिनों ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। वहीं, उनके पति सैफ अली खान अभी तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बागी 3' के एक सीन के लिए -7 डिग्री तापमान में हुई थी शूटिंग, टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो