Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तैमूर अली खान के बर्थडे पर मां करीना कपूर ने शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- अपने सपनों का पीछा करो...

हमें फॉलो करें तैमूर अली खान के बर्थडे पर मां करीना कपूर ने शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- अपने सपनों का पीछा करो...
, रविवार, 20 दिसंबर 2020 (16:08 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर 20 दिसंबर को अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें हर कोई बधाइयां दे रहा है फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी तैमूर अली खान को बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं।

 
तैमूर के चौथे बर्थडे पर मां करीना कपूर ने उनकी बेहद ही क्यूट तस्वीरों वाला एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तैमूर जानवरों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। नन्हे तैमूर कभी गाय का चारा उठा रहे हैं, तो कभी बकरी के बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
 
करीना कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मेरा बच्चा, मुझे खुशी है कि चार साल की उम्र में आपमें वह दृढ़ संकल्प, समपर्ण और ध्यान है उन चीजों में जो भी आप करना चाहते हैं। जब आप घास उठाकर गाय को खिला रहे हैं। गॉड ब्लेस यू मेरे मेहनती लड़के। लेकिन इस रास्ते में, बर्फ को चखना ना भूलें, फूलों को तोड़ना, ऊपर-नीचे कूदना। पेड़ों पर चढ़ना और अपना सारा केक खाना।
 
उन्होंने लिखा, अपने सपनों का पीछा करो और हमेशा अपने सिर ऊंचा रखो। लेकिन सबसे ऊपर... अपने जीवन में वह सब करो, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट हो। कोई कभी भी तुम्हारी अम्मा से ज्यादा तुमसे प्यार नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, माई टिम।
 
करीना कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तैमूर पिछले 4 सालों से पैपराजी के पसंदीदा स्टार किड्स हैं जिनकी तस्वीरें और उनसे जुड़ी खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्वेता नंदा को नहीं पसंद भाभी ऐश्वर्या राय की यह गंदी आदत, करण जौहर के शो में किया था खुलासा