Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर आलिया भट्ट भाभी बन जाएं तो कैसा लगेगा, करीना कपूर ने दिया जवाब

हमें फॉलो करें अगर आलिया भट्ट भाभी बन जाएं तो कैसा लगेगा, करीना कपूर ने दिया जवाब
, सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (16:00 IST)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल की शुरुआत से ही यह चर्चा है कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। अब एक बार फिर रणबीर-आलिया की शादी की खबर सुर्खियों में आ गई है और अब की बार इस खबर को हवा दी है रणबीर की बहन करीना कपूर ने।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranbir Kapoor Fan Club (@ranbirkapoormagic) on



दरअसल, हाल में आलिया और करीना मुंबई में आयोजित जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। इस दौरान डायरेक्टर करण जौहर ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर करीना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि आलिया उनकी भाभी होंगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ŕ@nb¡r öffîçīål (@_im_ranbir_kapoor_) on



इसके जवाब में करीना ने तुरंत कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी। वहीं, आलिया ने कहा कि सच कहूं तो मैंने कभी इसके बारे में सोचा नहीं है और ना अभी इसके बारे में सोचना चाहती हूं। जब समय आएगा तब हम इसके बारे में सोचेंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by INNOVATIVE OUTFITS (@innovativeoutfits) on



इस पर करण ने कहा कि जब भी यह होगा तो वह और करीना “सबसे अधिक खुश होंगे और एक थाली के साथ वहां (उनके स्वागत के लिए) खड़े होंगे।”
 
करण ने यह भी कहा कि अगर रणबीर और आलिया शादी करते हैं तो मैं उम्मीद करता हूं कि आलिया का करियर भी करीना कपूर जैसा शानदार होगा।
 

आलिया ने जवाब में कहा, “करीना ने अपने करियर में जो किया है वह एक बहुत बड़ी सीख है। वो मेरे लिए प्रेरणा रही हैं। पहले यह था कि अगर कोई एक्ट्रेस शादी कर लेती थी तो उनका करियर धीमा पड़ जाता था, लेकिन उन्होंने इस बात को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।”
 
बता दें कि करीना और आलिया फिल्म करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में एक साथ नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोनी कपूर के बिना सलमान खान बनाएंगे वांटेड 2, तैयारियां शुरू