Publish Date: Sun, 20 Dec 2020 (17:42 IST)
Updated Date: Sun, 20 Dec 2020 (17:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वहीं करीना गर्भावस्था को लेकर एक मार्गदर्शक किताब लिखने की तैयारी में हैं। प्रकाशक जगरनॉट ने हाल ही में यह जानकारी दी।
'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल' नाम की यह किताब अगले साल प्रकाशित होगी। अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर करीना ने यह घोषणा की।
करीना ने इंस्टाग्राम पर किताब का मुखपृष्ठ साझा करते हुए लिखा, आज सभी भावी मांओ के लिए 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल' की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस किताब में गर्भवती मांओ में सुबह की कमजोरी से लेकर खानपान और सेहत हर चीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा। आप इसे जल्दी से जल्दी पढ़ें। इसे जगरनॉट प्रकाशन 2021 में लेकर आएंगे।
करीना कपूर ने कहा, मेरा मानना है कि गर्भावस्था एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके दौरान हमें सक्रिय, स्वस्थ और खुश होना चाहिए। इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैं अपने गर्भधारण में कैसे रही और आपको वह सारी जानकारी दूंगी जो आपको आपकी गर्भावस्था में खुश रखे। यह विषय मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं एक ऐसी किताब लिखने की उम्मीद करती हूं जो अन्य महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन करेगी।
बता दें कि 2015 में करीना कपूर पहली बार मां बनी थीं। उनके पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान हैं जो खुद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं करीना 2021 में दूसरी बार मां बनेंगी।