Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपूर खानदान में बजेगी शहनाई, तय हो गई करिश्मा कपूर की शादी की तारीख!

हमें फॉलो करें कपूर खानदान में बजेगी शहनाई, तय हो गई करिश्मा कपूर की शादी की तारीख!
करिश्मा कपूर का अपने पति संजय कपूर से तलाक हो चुका है। तलाक लेने के पूर्व ही वे वर्षों तक अपने पति से अलग रहीं और बच्चों की परवरिश भी उन्होंने ही की। इस दौरान संदीप तोषनीवाल से उनकी नजदीकियां चर्चा में रहीं। 
 
कपूर खानदान में होने वाली पार्टियों में संदीप एक परिवार के सदस्य की तरह शामिल होते रहे। करिश्मा के डैड रणधीर कपूर ने भी कहा कि करिश्मा की खुशी में उनकी खुशी है और यदि करिश्मा शादी कर रही हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जल्द बजने वाली है शहनाई... 
webdunia

कपूर खानदान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब रणधीर कपूर और करीना कपूर भी चाहते हैं कि करिश्मा बीती बातों को भूला कर अपनी नई पारी की शुरुआत करें। वे जल्दी से शादी कर लें क्योंकि उनके पिछले कुछ वर्ष काफी कड़वाहट भर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद करिश्मा और संदीप की शादी होने वाली हैं। नवंबर अंत की तारीख तय हो गई है। शादी 2018 में ही होगी और कुछ दिनों में तैयारी शुरू हो जाएगी। करिश्मा सिंपल शादी करना चाहती हैं और उन्हें कोई धूम धड़ाका नहीं चाहिए। संदीप भी अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। करिश्मा को सताया था पूर्व पति ने... 
webdunia

करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्‍फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था। हनीमून के दौरान ही करिश्मा के सामने संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इससे करिश्मा चकित रह गईं। प्रेग्नेंट करिश्मा को क्या बोले संजय..
webdunia

एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। इस तरह की बातों से करिश्मा परेशान हो गई थीं और उन्होंने संजय कपूर से अलग होने का फैसला ले लिया था।
 
बाद में उन्होंने संजय को दोबारा मौका दिया, लेकिन बात नहीं बन पाई। आखिरकार करिश्मा अलग रहने लगीं और अपने पति से उन्होंने तलाक ले लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन ने ठुकरा दी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म