Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करिश्मा कपूर का पति संजय कपूर से तलाक हुआ

हमें फॉलो करें करिश्मा कपूर का पति संजय कपूर से तलाक हुआ
तीन वर्ष से करिश्मा कपूर तलाक के लिए लड़ रही थी। आखिरकार 13 जून को फैसला आया और अदालत ने करिश्मा और संजय कपूर को अलग होने की अनुमति दे दी। इस तरह से 11 वर्ष पुरानी शादी का अंत हुआ। इस दौरान दोनों को कड़वे अनुभव ज्यादा हुए। करिश्मा और संजय के दो बच्चे, समायरा और किआन, हैं जो करिश्मा के ही पास हैं। इन दोनों बच्चों के साथ करिश्मा मुंबई में रहेंगी। 
 
तलाक की प्रक्रिया के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं कि लोग चकित रह गए। संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी। इस पर करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने उन्हें थर्ड क्लास मैन कहा था। रणधीर ने कहा कि वे कभी भी नहीं चाहते थे कि संजय से करिश्मा शादी करे। 
 
करिश्मा अब निश्चित रूप से आजादी महसूस कर रही होंगी। मुश्किल घड़ी में उन्हें बहन करीना ने भरपूर साथ दिया। 
तलाक के पहले एक इंटरव्यू में करिश्मा ने किए थे खुलासे... अगले पेज पर 
 

करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्‍फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था।   
हनीमून के दौरान क्या किया संजय ने... अगले पेज पर 

हनीमून के दौरान ही करिश्मा के सामने संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इससे करिश्मा चकित रह गईं। 
प्रेग्नेंट करिश्मा को क्या बोले संजय... अगले पेज पर 

एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। 
क्यों ज्यादा मेकअप करती थी करिश्मा... अगले पेज पर 

संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे। मारपीट भी करते थे। चोट के निशान करिश्मा मेकअप के सहारे छिपाती थी। संजय की मां की इसमें मौन स्वीकृति थी। 
संजय ने क्यों की शादी... अगले पेज पर 

करिश्मा के अनुसार वे अपने पति के लिए महज एक ट्रॉफी थीं और यह शादी उनके लिए ट्रॉफी जीतने समान था। 
शादी के पहले भी की थी बदतमीजी... अगले पेज पर 

शादी के पहले भी संजय ने करिश्मा की मां बबीता से बदतमीजी की‍ थी। इससे करिश्मा ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। 
किसने कहा संजय को अय्याश... अगले पेज पर 

रणधीर कपूर इस शादी से कभी खुश नहीं थे। रणधीर के अनुसार उनका दामाद कितना अय्याश है ये बात पूरी दिल्ली जानती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाउसफुल 3 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड