Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा को किसी और के साथ देख एक्स हसबैंड खो बैठे आपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक पर अदालत ने मुहर लगा दी है। अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए आजाद हैं। संजय कपूर का तो पहले से ही प्रिया सचदेवा के साथ नाम जुड़ा है, लेकिन करिश्मा कपूर को किसी के साथ देखना संजय को अभी भी बर्दाश्त नहीं है। हाल ही में करिश्मा लंदन के एक रेस्त्रां में अपने 'दोस्त' के साथ डिनर कर रही थीं। संयोग से वहीं पर संजय कपूर भी मौजूद थे। संजय यह नजारा देख आपे से बाहर हो गए।
क्या किया संजय कपूर ने... अगले पेज पर
 
 
 

सूत्रों के मुताबिक संजय बहुत नाराज हो गए। उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और इस बात को तमाशा बना दिया। करिश्मा पर वे चिल्लाने लगे। करिश्मा भी संजय का यह व्यवहार देख चकित थीं कि आखिर किस हैसियत से ‍वे चिल्ला रहे हैं और क्यों बखेड़ा कर रहे हैं?  
क्या कहा करिश्मा के दोस्त ने... अगले पेज पर

करिश्मा के दोस्त ने मामले की गंभीरता देख अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने संजय को समझाया कि चूंकि वे अब करिश्मा के पति नहीं हैं इसलिए इस तरह की हरकत ना करें। इससे करिश्मा की भी बदनामी हो सकती है। 
कौन है करिश्मा को दोस्त... अगले पेज पर

बताया जा रहा है कि करिश्मा के इस दोस्त का नाम संदीप तोष्नीवाल है। करिश्मा इसे लंबे अरसे से जानती हैं और खास दोस्त मानती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों काफी नजदीक हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office : कैसा रहा सुल्तान का दूसरा दिन...