Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करिश्मा तन्ना भी जल्द लेंगी सात फेरे, बॉयफ्रेंड संग की सगाई!

हमें फॉलो करें करिश्मा तन्ना भी जल्द लेंगी सात फेरे, बॉयफ्रेंड संग की सगाई!
, शनिवार, 13 नवंबर 2021 (10:23 IST)
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से काम ब्रेक लेकर फ्री टाइम एन्जॉय कर रही हैं। ताजा खबरों के अनुसार करिश्मा ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग बीते‍ दिन मुंबई में सगाई कर ली है।

 
करिश्मा और वरुण पिछले कुछ वक़्त से एक दूसरे के साथ थे। वरुण बगेरा रियल स्टेट व्यापारी है। बताया जा रहा है कि करिश्मा की सगाई का कार्यक्रम बहुत ही सीक्रेट तरह से हुआ है। 
 
वरुण ने करिश्मा तन्ना के साथ सोशल मीडिया पर एक कोजी तस्वीर शेयर की है। वहीं करिश्मा तन्ना ने एक केक की तस्वीर शेयर की है, जिस पर 'बधाई हो' लिखा हुआ है।
 
खबरों के अनुसार करिश्मा कि सगाई उनके परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में की गई है। करिश्मा और वरुण सुमित लोहिया नामक दोस्त के माध्यम से मिले थे। दोनों तब से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं।

 
webdunia
बता दें कि वरुण से पहले करिश्मा तन्ना का नाम पर्ल वी पूरी के साथ रिलेशनशिप में होने की चर्चा थी। वहीं बिग बॉस के दिनों में करिश्मा उपेन पटेल को डेट कररही थीं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना आखिरी पर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने स्पेशल डांस नंबर किया था। इसके अलावा वह नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी 10 जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

KBC में 25 लाख जीत चुके नीरज और श्रीजेश को मिल चुका है बायोपिक का ऑफर (वीडियो)