Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा तन्ना ने हाथों में लगी वरुण बंगेरा के नाम की मेहंदी, तस्वीरें वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें करिश्मा तन्ना ने हाथों में लगी वरुण बंगेरा के नाम की मेहंदी, तस्वीरें वायरल
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (16:52 IST)
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ 5 फरवरी को सात फेरे लेने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना की शादी के फंक्शन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी के बाद अब उनकी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। तस्वीरों को करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा तन्ना येलो कलर की बंधनी प्रिंटेड लहंगे और दुपट्टा पहना नजर आ रही हैं। उन्होंने खुले बालों, फ्लोरल कार्नेशन्स, गोल्डन ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं वरुण मैरून रंग का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीरों में करिश्मा और वरुण साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं। करिश्मा और वरुण की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। 
 
करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्लान की है। हल्दी और मेहंदी फंक्शन में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। 
 
प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद 5 फरवरी 2022 को करिश्मा और वरुण मुंबई में शादी के बंधन में बधेंगे। करिश्मा पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। उन्होंने नवंबर 2021 में गुपचुप सगाई की थी। 
 
करिश्मा तन्ना कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह सूरज पे मंगल भारी, संजू, ग्रैंड मस्ती और दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर जैसी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं। करिश्मा तन्ना देस में निकला होगा चांद, क्यों कि सास भी कभी बहू थी, प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम और एक लड़की अनजानी सी जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वालीं उर्मिला मातोंडकर का यह गाना आज भी है बच्चों के बीच लोकप्रिय