Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 (17:54 IST)
Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 (17:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म से एक पत्रकार के रूप में उनका लुक पहले से ही सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है और प्रशंसा का पात्र बन हुआ है क्योंकि अभिनेता एक धमाका के लिए पूरी तरह तैयार है।
अपनी अगली फिल्म 'धमाका' की रिलीज से पहले, कार्तिक ने फिल्म का एक प्रोमो साझा किया है और न्यूज रिपोर्टर अर्जुन पाठक के रूप में उनका अवतार उनके संदेश के साथ सीधे आपके दिल में उतर जाएगा।
कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर शॉर्ट प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'कुछ पाने के लिए कितना कुछ खोने को तैयार हो आप। धमाका।
कार्तिक ने वास्तव में इस इंटेंस और रोमांचक प्रोमो के साथ फिल्म की रिलीज के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है। यह बेहद प्रॉमिसिंग लग रहा है, यही वजह है कि प्रशंसक अब कार्तिक की धमाका के लिए और अधिक उत्साहित हैं।
लवर बॉय राम माधवानी की इस आगामी थ्रिलर में अपने अवतार से प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए स्पष्ट रूप से तैयार है। धमाका कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और यह 19 नवंबर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लाइनअप में उनकी अन्य फिल्मों में कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया 2, साजिद नाडियाडवाला की अगली, फ्रेडी और शहजादा शामिल हैं।