Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'शहजादा' को कार्तिक आर्यन ने बताया अपने करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म

हमें फॉलो करें 'शहजादा' को कार्तिक आर्यन ने बताया अपने करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म
, बुधवार, 24 नवंबर 2021 (17:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बैक टू बैक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कार्तिक की फिल्मों की लिस्ट में 'शहजादा' भी शामिल है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन नजर आएंगी।

 
कार्तिक आर्यन ने बताया कि 'शहजादा' उनके करियार की बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी है। फिल्म शहजादा की शूटिंग काफी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं।
 
भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल द्वारा निर्मित फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोईराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।
 
webdunia
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने 21 करोड़ रुपए फीस की डिमांड की है। यह फिल्म आला वैकुंठपुरमुलु की हिन्दी रीमेक है। ओरिजनल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े नजर आए थे।
 
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो शहजादा के अलावा वह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में आलया फर्नीचरवाला के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 2, कैप्टन इंडिया और लुका छुपी 2 में नजर आने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

50 की आयु के बाद काले केश का रहस्य : चटपटा है चुटकुला