Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'आशिकी 3' की हिरोइन हुई फाइनल, यह साउथ एक्ट्रेस करेंगी कार्तिक आर्यन संग रोमांस!

हमें फॉलो करें 'आशिकी 3' की हिरोइन हुई फाइनल, यह साउथ एक्ट्रेस करेंगी कार्तिक आर्यन संग रोमांस!

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (12:36 IST)
Aashiqui 3 Actress: साल 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। यह फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
 
बीते दिनों 'आशिकी 3' का ऐलान भी किया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि अभी तक कई एक्ट्रेसेस का नाम 'आशिकी 3' की लीड एक्ट्रेस के तौर सामने आ चुका है। 
 
webdunia
'आशिकी 3' के मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म में कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा। फिल्म के लिए किसी नई एक्ट्रेस की तलाश जारी है। अब कहा जा रहा है कि एक साउथ एक्ट्रेस को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। खबरों के अनुसार 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ आकांक्षा शर्मा नजर आने वाली हैं। 
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा शर्मा ने इस सिलसिले में कई बार 'आशिकी 3' के मेकर्स से मुलाकात कर चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो वह कार्तिक आर्यन की हिरोइन होंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
 
webdunia
कौन हैं आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा मॉडल और कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। आकांक्षा ने साल 2020 में कन्नड़ फिल्म 'त्रिविक्रम' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें म्यूजिक वीडियो 'कैसानोवा' और 'डिस्को डांसर 2.0' में देखा गया था। 
 
'आशिकी 3' का निर्देशन अनुराग बसु करने जा रहे हैं। अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे। साल 1990 में महेश भट्ट की 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। वहीं 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर दिखे थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस!