Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कार्तिक आर्यन हैरान, भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद भाव बढ़ने की उड़ गई बात

हमें फॉलो करें कार्तिक आर्यन हैरान, भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद भाव बढ़ने की उड़ गई बात
, सोमवार, 30 मई 2022 (17:37 IST)
फिल्म हिट होते ही फिल्म स्टार्स अपनी फीस बढ़ा देते हैं। बॉलीवुड में ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कोई अपनी फीस कम नहीं करता और असफलता का दोष एक-दूसरे के सिर पर मढ़ दिया जाता है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की मूवी 'भूल भुलैया 2' धमाल मचाए हुए है। कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म यह बन गई है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस मूवी में कार्तिक आर्यन और तब्बू भी हैं। फिल्म को बच्चे भी पसंद कर रहे हैं और गर्मियों की छुट्टियों में अपने माता-पिता के साथ थिएटर में यह फिल्म देखने के लिए आ रहे हैं। 
जैसे ही यह फिल्म हिट हो गई किसी ने अफवाह फैला दी कि कार्तिक आर्यन के भाव बढ़ गए हैं। पहले वे 10 से 15 करोड़ रुपये फीस एक फिल्म करने के बदले में लेते थे अब 30 से 35 करोड़ रुपये मांगने लगे। देखते ही देखते यह 'अफवाह' कई जगह छिप गई और कार्तिक के कानों तक जा पहुंची।
 
कार्तिक अब बॉलीवुड के 'समझदार' खिलाड़ी बन गए हैं। फौरन ताड़ गए कि इस तरह की बातों से भला तो नहीं होगा, लेकिन नुकसान जरूर हो जाएगा। प्रोड्यूसर्स दूरी बना लेंगे और लोग समझेंगे कि यह स्टार मौके का फायदा उठा रहा है। फौरन उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खंडन करते हुए इसे 'बेसलेस' बताया। कार्तिक भी हैरान रह गए होंगे कि कैसे और किस मकसद से यह बात फैला दी गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माथेरान : भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन, खूबसूरत दृश्यों के साथ मनाएं यादगार छुट्टियां