Publish Date: Thu, 25 Feb 2021 (12:13 IST)
Updated Date: Thu, 25 Feb 2021 (12:18 IST)
कैटरीना कैफ इन दिनों बेहद कम फिल्में कर रही हैं, लेकिन उनके फैंस यह जान कर राहत महसूस कर सकते हैं कि कैटरीना ने हाल ही में एक बढ़िया फिल्म साइन की है।
बढ़िया इसलिए क्योंकि इसे श्रीराम राघवन निर्देशित करने वाले हैं। जॉनी गद्दार, एजेंट विनोद, बदलापुर, अंधाधुंध जैसी फिल्में उनके नाम के आगे है।
यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें कैटरीना के अपोजिट साउथ स्टार विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है - 'मेरी क्रिसमस'।
अब इस फिल्म को जब राघवन निर्देशित कर रहे हैं तो इसका थ्रिलर होना जरूरी हो जाता है। एक शॉर्ट फिल्म से इस मूवी को बनाने की प्रेरणा ली गई है। कहानी पुणे में सेट है और अप्रैल से फिल्म की शूटिंग आरंभ हो सकती है।