Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैटरीना कैफ के चैलेंज को रणबीर कपूर ने किया स्वीकार

Advertiesment
कैटरीना कैफ
बातों-बातों में कैटरीना कैफ ने अपने प्रेमी रणबीर कपूर से कह दिया कि रणबीर के पास इमेजिनेटिव माइंड नहीं है। कैटरीना को पता नहीं था कि रणबीर बुरा मान जाएंगे। रणबीर को बुरा तो लगा, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को स्वीकारते हुए कैटरीना को गलत साबित करने का निर्णय ले लिया।

उन्होंने फिल्मों के लिए कुछ कहानी लिख डाली। अपने खास दोस्तों इम्तियाज अली तथा अयान मुखर्जी को उन्होंने अपनी लिखी कहानियां बताई तो दोनों ने रणबीर को स्क्रिप्ट लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। रणबीर का खासा वक्त इन दिनों स्क्रिप्ट लिखने पर बीत रहा है। वे चाहते हैं कि उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर फिल्म बने, हिट हो ताकि कैटरीना को गलत साबित किया जा सके। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi