Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, एक्ट्रेस से करना चाहता था शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vicky Kaushal
, सोमवार, 25 जुलाई 2022 (15:13 IST)
बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एक अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मनविंदर पेशे से एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और कैटरीना कैफ का बहुत बड़ा फैन है। वह एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था और इसी वजह से पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। 
 
webdunia
कैटरीना और विक्की को धमकी देने वाला आरोपी शख्स मुंबई में ही रहता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस शख्स ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी के बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा हुआ है। 
 
मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल की शिकायत के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 506 (2), 354 (डी) आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है और धमकी दे रहा है। आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने पति से किस बात का बदला ले रहीं आलिया भट्ट? 'डॉर्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज