Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केबीसी 12 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे कारगिल वॉर हीरो, मिलिट्री बैंड देगी अपनी परफॉर्मेंस

हमें फॉलो करें केबीसी 12 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे कारगिल वॉर हीरो, मिलिट्री बैंड देगी अपनी परफॉर्मेंस
, शनिवार, 16 जनवरी 2021 (14:30 IST)
'कौन बनेगा करोड़पति 12' के आखिरी एपिसोड़ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीजन को चार करोड़पति मिले। खास बात ये है कि चारों करोड़पति महिलाएं थीं। जिस तरह से इस शो का शानदार आगाज हुआ था, उसी तरह से ग्रैंड फिनाले भी होगा। केबीसी 12 के फिनाले में आर्मी को ट्रिब्यूट दिया जाएगा।

 
कारगिल युद्ध के वीरों को कर्मवीर के रूप में शो का हिस्सा बनाया जाएगा। एपिसोड में सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह शामिल होंगे। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर ग्रैंड फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है।
 
इसमें दिखाया गया है कि केबीसी 12 के सेट पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को कर्मवीर के रूप में शामिल किया गया है। शो में दर्शकों को मिलिट्री बैंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा। 
 
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, 'मिलिट्री बैंड का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इसकी बजाई धुन न सिर्फ जवानों में जोश और साहस भर देती है, बल्कि पूरे देश को अपने सुरों से एक सूत्र में बांध देती है। इनका अनेक अनेक आभार और अनेक अनेक धन्यवाद।
 
बता दें, इस सीजन में अब तक 1 करोड़ जीतने वाले कटेस्टेंट सभी महिला है। नाजिया नासिम, मोहिता शर्मा, अनुपा दास, और नेहा शाह 1 करोड़ रुपए जीत अपने घर जा चुकी हैं। वहीं अभी एक भी 7 करोड़ का जैकपॉट जीतते हुए दिखाई नहीं दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : अभिनव शुक्ला के प्यार में दीवानी हुईं राखी सावंत, बोलीं- उनके लिए कुछ भी करूंगी