Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खतरों के खिलाड़ी 11 : फिनाले से पहले ही सामने आया विनर का नाम, फैंस दे रहे बधाई

हमें फॉलो करें खतरों के खिलाड़ी 11 : फिनाले से पहले ही सामने आया विनर का नाम, फैंस दे रहे बधाई
, बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (12:00 IST)
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' का‍ फिनाले एपिसोड़ जल्द ही टीवी पर टेलिकास्ट होने वाला है।  दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फिनाले तक पहुंच गए हैं। लेकिन फिनाले एपिसोड़ के टेलिकास्ट होने से पहले ही इस शो के विनर का नाम सामने आ गया है।
 

 
सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर का नाम ट्रेंड हो रहा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन बिजलानी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' जीत लिया है। फैंस अर्जुन बिजलानी को विनर बनने पर बधाई दे रहे हैं।
 
वहीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वानी ने भी अपने पति संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरी जान। मैं जानती हूं कि तुमने क्या किया है। तुम सच में दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो।'
 
webdunia
इसके अलावा नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन हाथ में ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 सितंबर को कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा। मुंबई के फिल्म सिटी में फिनाले की शूटिंग की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हादसे में मराठी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, पानी में डूबी कार