Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कियारा आडवाणी ने लगाए चार चांद, क्रिस्टल साड़ी पहन गिराई बिजलियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कियारा आडवाणी ने लगाए चार चांद, क्रिस्टल साड़ी पहन गिराई बिजलियां

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 (12:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक्स से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस इवेंट में कियारा का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला।
 
कियारा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में कियारा आडवाणी क्रिस्टल ब्राउन साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का ऑफ शोल्डर वेलवेट क्रॉप्ड कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने न्यूड मेकअप और खुले कर्ली बालों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने गले में हैवी नेकपीस पहना हुआ है।  
 
कियारा आडवाणी तस्वीरों में एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का यह हॉट ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्माज चाइल्ड में सुभाई घई ने की अपनी सिनेमाई प्रतिभा के बारे में बात