Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को दुनिया भर में मिली जबरदस्त ओपनिंग, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' को दुनिया भर में मिली जबरदस्त ओपनिंग, किया इतने करोड़ का कलेक्शन
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (16:53 IST)
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' अपने पहले पोस्टर की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई थी और अब जब इसे रिलीज़ कर दिया गया है। भले ही फिल्म हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन साउथ में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 

 
फिल्म ने दुनिया भर में 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की है। विक्रांत रोणा इस समय इंडस्ट्री में सबसे चर्चा का विषय हैं। दर्शक विक्रांत रोणा के ट्रांस और किच्चा सुदीप के ऑन-स्क्रीन जादू से बाहर नही आ पा रहे हैं। विक्रांत रोणा में 800 से अधिक कलाकारों ने वीएफएक्स इफेक्ट क्रिएट किया है जिसके बाद यह फिल्म किसी विजुअस मैजिक से कम नहीं लग रही है। अनूप भंडारी ने सिनेमैटोग्राफी के साथ कमाल का काम किया है और दर्शक इससे हैरान हैं।
 
webdunia
इस बीच हॉट एंड सिजलिंग जैकलीन फर्नांडिस और किच्चा सुदीप स्टारर विक्रांत रोणा के मैजिक नंबर 'रा रा रक्कम्मा' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुनिधि चौहान और नकाश अजीज द्वारा गाए गए 'रा रा रक्कम्मा' को हर तरफ से प्यार मिल रहा है।
 
 
'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज हुई है। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। इस फिल्म को जो उत्तर भारत में सलमान खान फिल्म्स, ज़ी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 
वहीं फिल्म को जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत, और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन के साथ सह-निर्मित किया है। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा उत्तर भारत में ड्रिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मान्यता दत्त ने खास अंदाज में दी पति संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- सभी को इंस्पायर करते रहो...