Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किम शर्मा को पति ने क्यों छोड़ा... फंसी आर्थिक परेशानी में!

Advertiesment
किम शर्मा
किम शर्मा ने यश राज फिल्म्स की 'मोहब्बतें' से अपना करियर शुरू किया था और बाद में वे क्रिकेटर युवराजसिंह से नजदीकियों के कारण सुर्खियों में रहीं। एक्टिंग करियर खास नहीं चला तो किम ने बिज़नेस टायकून अली पंजाबी से 2010 में शादी कर ली और केन्या चली गईं। 
 
किम के बारे में जो खबरें मिल रही हैं वो अच्छी नहीं कही जा सकती हैं। कहा जा रहा है कि उनके पति को कोई और महिला पसंद आ गई है और किम को उन्होंने छोड़ दिया है। उस महिला से अली इतने प्रभावित हैं कि अपना वजन कम कर लिया है और लुक भी सुधार लिया है। 
 
बेचारी किम के हाथ से पति भी गया और आर्थिक परेशानियों में भी फंस गईं। अली ने किम को कोई पैसा नहीं दिया है। किम मुंबई लौट आई हैं और यहां पर बिज़नेस शुरू कर रही हैं। 
 
यही नहीं, किम का दिल भी किसी और पर आ गया है। सुनने में आया है कि डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही है। दोनों को कई बार साथ देखा गया। अर्जुन इन दिनों अपनी पत्नी शैफाली से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच अनबन बढ़ती जा रही है। 
किम का हॉट अंदाज... अगली स्लाइड्स में
 
webdunia
webdunia
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विनोद खन्ना की तबीयत का अक्षय ने बताया हाल... लता-आशा ने मांगी दुआ