Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोनावायरस की चपेट में आया किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा

हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आया किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (11:32 IST)
देश में कोरोनावायरस जमकर कहर बरपा रहा है। इस महामारी की चपेट में हर दिन हजारों लोग आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स भी कोरोना के शिकार हुए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का 4 महीने का बेटा कोरोना से संक्रमित हो गया है।

 
किश्वर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किस तरह वह और उनके पति सुयश अपने बेटे निरवैर की देखभाल कर रहे हैं।
 
किश्वर ने पोस्ट के शुरुआत में अपने और सुयश के रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, मैं इस इंसान को 11 साल से जानती हूं और इसमें कई बदलाव आए हैं। ये जिम्मेदार, मैच्योर बन गए हैं। 5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड पॉजिटिव हो गईं। उसके बाद हमारी हाउसहेल्प भी इस वायरस की चपेट में आ गईं। वह क्वारंटीन हैं।
 
उन्होंने लिखा, उसके बाद सुयश के पार्टनर सिड जो हमारे साथ रहते हैं वह इंफेक्टिड हो गए और उसके बाद सबसे बुरा हुआ। निरवैर भी इस वायरस की चपेट में आ गया। अब हमारे साथ कोई नहीं है जो खाना बनाए या सफाई करे या निरवैर के साथ हेल्प करे जब वह दर्द में हो या रो रहा हो।
 
बता दें कि किश्वर मर्चेंट के बेटे से पहले एक्ट नकुल मेहता का 11 महीने का बेटा सूफी भी इस महामारी की चपेट में आ चुका है। वहीं इंडस्ट्री के कई कलाकार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन के बारे में 25 रोचक जानकारियां