Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस से बाहर होने पर भड़कीं कोएना मित्रा, सलमान खान पर लगाया आरोप

हमें फॉलो करें बिग बॉस से बाहर होने पर भड़कीं कोएना मित्रा, सलमान खान पर लगाया आरोप
, मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (13:20 IST)
उम्मीद तो ये थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा बिग बॉस के घर पर लंबे समय तक रुकेंगी, लेकिन दूसरे हफ्ते ही उन्हें इस शो से बिदा लेना पड़ा। 
 
जितने भी दिन वे बिग बॉस के घर में रहीं उनका मजबूत व्यक्तित्व नजर आया, लेकिन लोगों को शायद उनसे मनोरंजन और ग्लैमर की उम्मीद थी जो नजर नहीं आईं लिहाजा उन्हें कम वोट मिले। 

webdunia

 
इतनी जल्दी कैसे हुईं बाहर? 
कोएना मित्रा भी स्तब्ध हैं कि इतनी जल्दी उनका इस शो से टिकट कैसे कट गया। वे भड़की हुई भी हैं। कुछ शो के प्रतियोगियों पर और होस्ट सलमान खान पर भी। 

webdunia

 
सलमान ने दिया फेक लोगों का साथ 
कोएना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान ने शहनाज़ गिल, आरती सिंह और सिद्धार्थ डे जैसे फेक लोगों का साथ दिया है। इनसे शो में कोएना की बिलकुल नहीं बनी। 
 
शहनाज़ तो कोएना की नकल उतारती थी। आरती सिंह से कोएना का जबरदस्त विवाद हुआ था। सिद्धार्थ से कोएना की बिलकुल भी नहीं बनी। 

webdunia

 
मिमिक्री से मनोरंजन 
वीकेंड का वार में जब सलमान के सामने यह बात निकली तो सलमान ने शहनाज़, आरती और सिद्धार्थ का साथ दिया। सलमान ने कहा कि यदि कोएना की मिमिक्री शहनाज़ करती हैं तो इससे लोगों का मनोरंजन होता है। सलमान की यह बात सुन कोएना दंग रह गईं। 
 
स्पष्ट कर रहा था सलमान का व्यवहार 
कोएना ने इंटरव्यू में कहा कि "मुझे लगता है कि सलमान, उनका रवैया और मेरे प्रति उनका व्यवहार, चीजों को बहुत स्पष्ट कर रहा था। मुझे उनसे यही उम्मीद थी। आपने देखा होगा कि कैसे वह गलत लोगों का बचाव कर रहे थे। 
 
कोएना ने यह भी कहा कि लोग मजबूत महिला को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और इसी कारण उन्हें कम वोट मिले। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धमाकेदार चुटकुला : बच्चों को क्या पता कि संघर्ष क्या है?