Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 (13:37 IST)
Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 (13:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। कृति जल्द ही कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना के साथ 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरों से फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी है।
कृति सेनन ने अपना ग्लैमरस बीच लुक शेयर किया है। समंदर की लहरों के बीच कृति का किलर लुक और उनके ग्लैमरस आउटफिट ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
कृति सेनन बेहद स्टाइलिश मल्टी-कलर्ड कट-आउट को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। इसमें अर्थी टोन्स और एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बीच-वेयर के लिए बेस्ट है।
नेकलाइन पर हॉल्टर स्टाइल और वेस्ट पर रफल्ड मिनी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन कृति की टोंड लेग्स को बखूबी फ्लॉन्ट कर रहा है। नीले समंदर के बैकड्रॉप में कृति का आत्मविश्वास और उनकी अदाएं किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं।
कृति सेनन ने न्यूड मेकअप और खुले मेसी बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
कृति सेनन की इन त्सवीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन 'फायर' और 'हार्ट' इमोजी से भर गया है। फैंस कृति की तुलना ग्लोबल स्टाइल आइकन से कर रहे हैं।
About Writer
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें