Publish Date: Wed, 30 Nov 2022 (11:32 IST)
Updated Date: Wed, 30 Nov 2022 (11:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते काफी दिनों से कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार प्रभास के अफेयर की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में वरुण धवन ने कृति और प्रभास की लव लाइफ के बारे में एक हिंट दिया था।
इसके बाद से कृति और प्रभास की शादी की खबरें और तेजी से फैलने लगीं। अब एक्ट्रेस ने खुद प्रभास संग अपनी शादी और अफेयर की खबरों का सच बताया है।
कृति सेनन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ना ये प्यार है और ना ही पीआर... हमारा भेड़िया (वरुण धवन) एक रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया और उनके मज़ेदार मज़ाक ने कुछ अफवाहों को जन्म दिया।
एक्ट्रेस ने लिखा, इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करे, मैं आपकी गलतफहमी दूर कर देती हूं। ये अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
बता दें कि फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के दौरान एक शो में वरुण ने कृति की लव लाइफ को लेकर बात की थी। हालांकि, वरुण ने प्रभास का नाम नहीं लिया था। वरुण ने कहा था, कृति का नाम किसी के दिल में हैं। इसपर करण जौहर ने पूछा था, किसके दिल में हैं।
वरुण ने कहा था, एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है। वरुण के जवाब पर कृति ने गुस्से में हाथ खड़े कर दिए थे। वरुण के इसी स्टेटमेंट के बाद से कृति और प्रभास के डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें